पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत
भास्कर न्यूज | पचपदरा/कल्याणपुर
पूर्वमुख्यमत्री अशोक गहलोत के पचपदरा आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोतरा पचपदरा तथा नव निर्वाचित पार्षदों की ओर से भावभरा स्वागत किया गया। वहीं इससे पूर्व कल्याणपुर कस्बे में भी पूर्व अनुसूचित आयोग अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल, हुकमसिंह अजीत सहित कार्यकर्ताओं ने गहलोत का भव्य स्वागत-सत्कार किया। उल्लेखनीय है कि गहलोत पचपदरा में आयोजित जैन समाज के एक धार्मिक आयोजन में शरीक होने आए थे। इस दौरान उन्होंने धार्मिक आयोजन में शरीक होकर आचार्य मुनियों से अाशीर्वाद लेकर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
पचपदरा कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पंचायत समिति सदस्य रामबाबु अरोड़ा, लॉयंस अध्यक्ष, समाजसेवी अरविंद मदाणी, युवा अध्यक्ष अनिल बी खारवाल, सुखराम प्रजापत, पंचायत समिति सदस्य बाबू खां कलर आदि ने माला साफा पहनाकर पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने निकाय चुनाव में जीत दिलाने के लिए बालोतरा के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभापति रतन खत्री को माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर ब्लॉक महामंत्री शंकरलाल सलूंदिया, महबूब खां सिंधी, नगर अध्यक्ष मंगलाराम टाक, कृषि मंडी डायरेक्टर बाबूलाल नामा, पार्षद नरसिंग प्रजापत, जीतमल सुथार, प्रमिला खत्री, चंद्रा बालड़, सुकी देवी प्रजापत, नरेश जैन, धनराज घांची, रामेश्वर प्रजापत, गोविंद जीनगर, घेवरराम भील, चंपालाल सुंदेशा, लालाराम माली, अमराराम माली, रावताराम माली, पचपदरा के अरविंद मदाणी, डालूराम, गोविंदराम खारवाल, महेश कुमार, सरपंच मंगलाराम, कुंपाराम पंवार, रोशन अली, ओमप्रकाश मेघवाल, उत्तम कांकरिया, अरूण खारवाल, बजरंग पालीवाल, गुलाम रसूल टाक, सुखराम प्रजापत, विनोद गोठी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, सभापति लूणकरण बोथरा पूर्व सांसद हरीश चौधरी का भी स्वागत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
पचपदरा. गहलोत काे सूत की माला से स्वागत करते बालोतरा सभापति खत्री।
पचपदरा. आचार्य से आशीर्वाद लेते पूर्व मुख्यमंत्री।