पति को बांधकर पत्नी का किया अपहरण
बालोतरा. शहरके गांधीपुरा क्षेत्र में गत रात्रि के समय घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर पति को बांधकर प|ी का अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस सूत्राें के अनुसार ओमाराम पुत्र कानाराम माली निवासी हेमसागर कॉलोनी गांधीपुरा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि गत रात्रि वह अपने घर में सो रहा था। इस दौरान सुरेशपुरी वगैरह लोग अनाधिकृत रूप से उसके घर में घुसे। इन लोगों ने उसको बांध दिया और उसकी प|ी का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।