रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश
राजकीयप्राथमिक स्कूल उनियाला खेड़ा मेली में रविवार को संस्थाप्रधान छगनाराम मेघवाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता रखने का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल परिसर आसपास की साफ-सफाई की।
संस्था प्रधान मेघवाल ने लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा अपने घर, परिवार मोहल्ले को साफ-सुथरा रखने की सलाह दी। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक शंकरलाल पुरोहित, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सौरम देवी, कुक कम हेल्पर सावरदेवी, वेलाराम चौधरी, चैनसिंह भाटी प्रेमसिंह पुरोहित आदि मौजूद थे।