शहीद के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आज
बालोतरा. शहीदछगन मेघवाल के 43 वें बलिदान दिवस पर सोमवार सवेरे 10.30 बजे खेड़ रोड पर स्थित शहीद स्मारक पर महंत अमृतराम महाराज के सानिध्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन समिति के गणपत धोरा चैनाराम बारूपाल ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्व मंत्री बतौर मुख्य अतिथि तथा अध्यक्षता नगर परिषद सभापति रतन खत्री करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मदन प्रजापत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा, उप सभापति राधेश्याम माली, नगर परिषद आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, बामसेफ सीईसी सदस्य भैरूपाल नामा, एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल, पार्षद हनुमानराम मेघवाल, पुष्पादेवी मेघवाल, मांगीलाल सांखला, हनीफ खां, हरीराम सोढ़ा, भाजपा जिला महामंत्री गोविंद मेघवाल शिरकत करेंगे।