- Hindi News
- पैराटीचर, शिक्षा सहयोगियों को भी लेंगे नए कैडर में
पैराटीचर, शिक्षा सहयोगियों को भी लेंगे नए कैडर में
राजस्थानसरकार के एक वर्ष पूरा होने पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सभी पैराटीचर, शिक्षा सहयोगी, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैराटीचर्स विद्यार्थी मित्र को स्कूल सहायक के रूप में नए कैडर से लेने की घोषणा की।
अखिल राजस्थान प्रबोधक एवं पैराटीचर्स संघ के जिलाध्यक्ष हनीफ खां लोलावा ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश माली के अनुसार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रसिंह प्रबोधक संघ के प्रदेशाध्यक्ष केशरसिंह चंपावत के प्रयासों चिकित्सा मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के पैनल ने यह सुझाव मुख्यमंत्री को दिया। इससे इनकाे नवीन कैडर स्कूल सहायक के पद पर सभी संविदा निविदा कर्मचारियों को लगाया जाएगा। इस घोषणा के बाद सभी पैराटीचर्स, शिक्षा सहयोगी, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैराटीचर्स विद्यार्थी मित्रों में खुशी का माहौल है। संघ के सांवलसिंह राठौड़, विशनाराम भील, युसुफ खां पठान सहित संघ के पदाधिकारियों सदस्यों ने मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री महेंद्रसिंह चौधरी का आभार प्रकट किया।