वार्ड 21 में रूबरू हो सुनी समस्याएं
बालोतरा. शहरको नेहरू कॉलोनी वार्ड नंबर 21 में भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार सोनी सहयोगियों ने वार्ड का दौरा कर लोगों की समस्याएं जानी। भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार सोनी ने बालोतरा-जसोल टेक्सटाइल मशीनरी मजदूर युनियन के महामंत्री गणपतसिंह इंदा, समाजसेवी मोती खत्री आदि के साथ वार्ड की विभिन्न बस्तियों में मोहल्लेवासियों की समस्याओं से रूबरू हुए।