- Hindi News
- धूमधाम से मनाई रिड़मल महाराज की 27 वीं बरसी
धूमधाम से मनाई रिड़मल महाराज की 27 वीं बरसी
हिंदुलखारा रामेश्वर मंदिर निर्माण सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को सिणधरी कस्बे में लखारा समाज भवन में संत रिड़मल महाराज की 27 वीं बरसी धूमधाम से मनाई गई।
हिंदु लखारा विकास समिति बालोतरा के अध्यक्ष महेंद्र लखारा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सवेरे 7 बजे गायत्री परिवार की ओर से गायत्री यज्ञ के साथ किया गया। इसके बाद 11 बजे शोभायात्रा निकाली गई, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस समाज भवन पहुंची। रामेश्व महादेव सेवा समिति सिणधरी के अध्यक्ष जोगाराम लखारा ने बताया कि शोभायात्रा के बाद में अतिथियों का साफा माला पहनाकर बहुमान किया गया। अगली बरसी महोत्सव 1 जनवरी 2015 को महाप्रसादी का लाभ मांगीलाल रणछोड़मल मदनलाल मीठालाल लखारा सिवाना की ओर से लिया गया। वहीं कार्यक्रम की चाय नाश्ता की व्यवस्था हेमाराम पुत्र सांवलराम लखारा समदड़ी वालों से प्राप्त किया।
रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजन कलाकारों की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान जोगाराम, लालचंद, ओमप्रकाश, मूलचंद, डायाराम, सुरेश कुमार, कानाराम, अमृतलाल, पुखराज, मदनलाल, उदाराम, राणाराम, रूपाराम, हेमराज, चंपालाल, भंवरलाल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
बालोतरा. बरसीमहोत्सव में शरीक हुए समाज के लोग।
कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री यज्ञ के साथ की, शोभायात्रा निकाली, धार्मिक आयोजन हुए
समाज