दो बाइक भिड़ी एक घायल
बालोतरा. बालोतरा-रामसीनमूंगड़ा रोड पर मेघवाल छात्रावास के पास दो बाइक आमने-सामने भिड़ने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मूंगड़ा रोड पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ गई। दुर्घटना के बाद एक बाइक सवार मौके से फरार हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार रामाराम (25) पुत्र लुंबाराम भील घायल हो गया। रामाराम घड़ोई नाडी से बालोतरा की ओर रहा था। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलेट उम्मेदसिंह, ओमप्रकाश माली ईएमटी दिनेश पटेल उसे अस्पताल लेकर पह़ुंचे।