पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्दी ने बदला जीमण का स्वाद, शाम को गर्म दूध पीने का चाहत

सर्दी ने बदला जीमण का स्वाद, शाम को गर्म दूध पीने का चाहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्दीबढ़ने के साथ ही लोगों की दिनचर्या, रहन-सहन खान-पान में भी परिवर्तन आया है। सर्दी का मौसम सेहत के लिहाज से उपयुक्त माना जाता है। सर्दी में खासकर देशी घी से बने पौष्टिक आहार, हल्दी की सब्जी, बाजरे की रोटी के साथ गुड़, बाजरे की खींच और मक्की का दलिया जैसे गर्म तासीर के भोजन के साथ अधिक खाना भाने लगा है। शहर के विभिन्न होटलों में विशेष रूप में देशी घी से बनी हल्दी मिलने के साथ बाजारों में भी हल्दी की रंगत दिखाई दे रही है।

हल्दी, आंवला और गाजर सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। सर्दी के मौसम में पचास ग्राम हल्दी की सब्जी सप्ताह में दो बार खाने से सर्दी की बीमारियों से काफी बचाव होता है। आंवले के नियमित सेवन से हड्डियों की कमजोरी दांतों की बीमारी समेत विभिन्न प्रकार की बीमारी दूर होती है। इसके अलावा गाजर में पाए जाने वाले विटामिन से नेत्र ज्योति बढ़ती है। गाजर के ज्यूस में अनार मिलाने से रक्त में वृद्धि होती है। डॉ.राजेंद्र जैन, आयुर्वेदचिकित्सक, राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, बालोतरा

आयुर्वेद के मतानुसार सर्दी के मौसम में मिलने वाला आंवला शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर करता है। आंवले के नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक की क्षमता बढ़ने के साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट तत्व शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं। साथ ही शरीर की टूटी-फूटी कोशिकाओं की मरम्मत करने में काफी फायदेमंद है। आंवले के नियमित सेवन से आंखों की बीमारियां और बाल झड़ने की समस्या दूर होती है।

इनका भी अपना महत्व

हल्दी के हैं कई रंग

गाजर का हलवा पौष्टिक होने के साथ साथ सेहत के लिए अच्छा माना गया है। जानकारों के अनुसार गाजर में विटामिन ए, सी, डी, ई, के, बी 1 और बी 6 पोषक तत्व मिलते हैं। गाजर शुगर की बीमारी के लिए काफी फायदेमंद है। गाजर में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट तत्व शरीर को अस्थमा और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाता है। वहीं पेंक्टिन तत्व शरीर के कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। चिकित्सकों के अनुसार सर्दी के मौसम में होने वाले नाक, कान गले के इंफेक्शन और साइनस जैसे समस्याओं को दूर करने के लिए गाजर या गाजर से बनी चीजों का सेवन करने से काफी फायदा मिलता है।

सर्दी में गूंद और मेथी के लड्डू से पोषक तत्व मिलने के साथ शरीर भी मजबूत बनता है। वहीं पिंड खजूर दूध में