पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालोतरा में एक ही रात में दो जगहों पर चोरी

बालोतरा में एक ही रात में दो जगहों पर चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें सर्दी बढ़ते ही चोर सक्रिय हो गए हैं। पुलिस की रात्रि गश्त को चुनौती देते हुए चोर एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार की रात्रि के दौरान शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात हुई। इससे पूर्व बुधवार को भी एक रहवासीय मकान के ताले टूटे।

शहर के सिताणियों के धाेरे पर स्थित एक रहवासीय मकान में गुरुवार रात के दरम्यान अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर नकदी आभूषण पार कर ले गए। वारदात के वक्त पूरा परिवार भीनमाल शादी में गया हुआ था। वारदात की सूचना पड़ोसियों ने फोन पर दी। जानकारी के अनुसार मदनलाल पुत्र जुगलकिशोर अग्रवाल के मकान में मनोज कुमार पुत्र जगदीशप्रसाद अग्रवाल निवासी भीनमाल हाल बालोतरा किराए पर रहते हैं। दो दिन पूर्व किसी रिश्तेदार की शादी होने से पूरा परिवार वहां गया था। इस बीच गुरुवार रात को अज्ञात चोरों ने उनके रहवासीय मकान के ताले तोड़ दिए और करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी उड़ा ले गए। इसके अलावा 3 किलो चांदी करीब 8 तोला सोने के अाभूषण चोरी कर ले गए।

इधर, पचपदरा रोड पर एक टेप रिकॉर्डर की दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर दुकान से टेप रिकॉर्डर सजावटी सामान चोरी की। इससे पूर्व रात्रि में समदड़ी रोड स्थित एक रहवासीय मकान में अज्ञात चोर ताले तोड़कर नकदी आभूषण चोरी कर ले गए। सर्दी बढ़ने के साथ चोर सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ही रात्रि गश्त होने के बावजूद उन्हें चुनौती देते हुए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दो दिनों में तीन चोरी की वारदातें सामने चुकी है। लेकिन अभी तक पुलिस सुराग नहीं जुटा पाई है।