महिला के गले से कंठी तोड़कर बदमाश फरार
बालोतरा. समदड़ीथानांतर्गत पारलू गांव में गुरुवार दोपहर को भामाशाह शिविर में नामांकन के लिए जाती एक महिला के गले से बदमाश कंठी झपट कर फरार हो गया। महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ समदड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार रूकमो प|ी चुनाराम प्रजापत निवासी पारलू ढाणी से गांव की ओर जा रही थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आया और बाइक उसके पास रोकते ही गले से कंठी झपट कर रफूचक्कर हो गया। महिला कुछ कर पाती, इससे पहले वह आंखों से ओझल हो गया। पुलिस ने जांच शुरू की।