मतदाता सूचियों पर कार्य आज से
बालोतरा. पंचायतसमिति बालोतरा, कल्याणपुर पाटोदी की पंचायत मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने शुद्धिकरण की कार्रवाई 22 दिसंबर तक की जाएगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी बालोतरा एसडीएम उदयभानू चारण ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत आम चुनाव-2015 के संदर्भ में सूचियों का कार्य 13 दिसंबर को प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। पंचायत की मतदाता सूचियों का 13 14 दिसंबर को संबंधित वार्डाें मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से पठन किया जाएगा। चारण ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत की मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने शुद्धिकरण के लिए 14, 20 21 दिसंबर को आयोग की ओर से विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। वहीं पंचायत की मतदाता सूची में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों का 26 दिसंबर तक निस्तारण कर मतदाता सूचियों का 30 दिसंबर को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।