पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारा में गिरावट, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

पारा में गिरावट, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्दी से बचाव के लिए ऊनी वस्त्रों का सहारा, ग्रामीण अंचल में जलने लगे अलाव

भास्कर न्यूज | बालोतरा

उपखंडसमेत समूचे क्षेत्र में पिछले पांच-छह दिनों में तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान जहां 10 डिग्री के आसपास स्थिर है, वहीं अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे रात्रि के साथ दिन में सर्दी का असर बढ़ गया है। लोगों को देर सुबह तक धूप सेंकते देखा जा सकता है। सुबह शाम के समय हल्की सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन का असर होने लगा है। अब लोग पूरे दिन ऊनी वस्त्रों से लिपट कर सर्दी से बचाव का जतन कर रहे हैं। ग्रामीण अंचल में चौपालों पर अलाव जलने शुरू हो गए हैं। सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही लोगों की दिनचर्या में बदलाव आया है। जहां पहले लोग सुबह जल्द उठकर मॉर्निंग वॉक पूजा आदि कार्य करते थे, लेकिन अब सर्दी बढ़ने के साथ देर सुबह तक बिस्तरों के बाहर निकल रहे हैं। सर्दी बढ़ने से खासकर सुबह की पारी में स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी रहती है। उन्हें गर्म लबादों में लिपटकर स्कूल जाना पड़ रहा है। इसके अलावा सुबह जल्दी सरकारी निजी कार्यालय में पहुंचने वाले कर्मचारी भी दोपहर तक धूप का सेवन कर सर्दी से बचाव का जतन कर रहे हैं।

सुबह-शामसर्द हवाएं

सुबहशाम के वक्त चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को काफी परेशानी में डाल दिया है। सर्द हवाएं टकराने से लोगाें को मौसमी बीमारियों का भय सता रहा है। सर्दी भी बढ़ गई है।

लगेदूध के कड़ाह

बाजारमें जगह-जगह दूध के कड़ाह लग गए हैं। शाम के वक्त इन कड़ाहों पर भीड़ देखी जा सकती है, जो देर रात तक जमी रहती है। इधर मिष्ठान भंडारों पर भी गर्मागर्म जलेबी दाल गाजर के हलवे की डिमांड बढ़ी है।

ऊनीवस्त्रों का बाजार

सर्दीका असर बढ़ते ही ऊनी वस्त्रों का बाजार सज गया है। शहर के मुख्य बाजारों में शास्त्री चौक, गौर का चौक, पनघट रोड, भैरू बाजार आदि में ऊनी वस्त्रों की अस्थायी दुकानें सजा दी हैं।

जलनेलगे अलाव

सर्दीका असर बढ़ने से लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। खासकर ग्रामीण अंचल में रात्रि को लगने वाली चौपालों पर अलाव जलाकर लोग देर रात सर्दी के बचाव का जतन कर रहे हैं। अब मॉर्निंग वाक पर भी पड़ रहा है।

मौसम