पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन सराय में भास्कर रूबरू कार्यक्रम कल

जैन सराय में भास्कर रूबरू कार्यक्रम कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. स्मार्टवार्ड स्मार्ट सिटी के लिए दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे रूबरू कार्यक्रम की शृंखला में 19 सितंबर को जैन सराय में वार्ड नंबर 12, 13, 14, 15 17 की जनता जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से रूबरू होगी। शुक्रवार सवेरे 11 से 1 बजे के बीच होने वाले इस आयोजन में इन वार्डों के पार्षदों के साथ सभापति, आयुक्त अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। भास्कर का प्रयास है कि जनता की जरूरतों और समस्याओं को एक मंच पर सभी जिम्मेदारों के बीच लाया जाए और समाधान की दिशा में काम हो। नगरपरिषद चुनाव से पहले सभी वार्डों के मुद्दों पर जनता की राय और सुझाव लिए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में स्मार्ट वार्ड-स्मार्ट सिटी के लिए जनता खुद अपना घोषणा पत्र तय करेगी। अपने वार्ड को स्मार्ट वार्ड कैसे बनाएं, इसके लिए क्या करना चाहिए। जनता से सुझाव लिए जाएंगे। लंबे समय से परेशानी का सबब बनीं समस्याओं पर भी चर्चा होगी। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए भवदीप चारण मो. 9672911639 पर संपर्क कर सकते हैं।

वार्ड नं. 12, 13, 14, 15 17

नगरपरिषद चुनाव 2014 के मद्देनजर दैनिक भास्कर ने स्मार्ट सिटी-स्मार्ट वार्ड के लिए रूबरू कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें जनता साझा करेगी जनप्रतिनिधि और अफसरों से विचार। इसमें लोग अपने वार्ड को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट आइडिया देंगे।