- Hindi News
- वार्ड नंबर 7, 8, 9, 10 11 का रूबरू कार्यक्रम आयोजित
वार्ड नंबर 7, 8, 9, 10 11 का रूबरू कार्यक्रम आयोजित
स्मार्ट सिटी के लिए स्मार्ट बोर्ड की जरूरत
औद्योगिकनगरी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगरपरिषद का बोर्ड स्मार्ट बनाना होगा। इसके लिए आमजन को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। आमजन के सहयोग के बिना विकसित शहर संभव नहीं है। स्मार्ट वार्ड स्मार्ट सिटी के लिए दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित रूबरू कार्यक्रम की श्रृंखला में बुधवार को जैन छात्रावास में वार्ड नंबर 7, 8, 9, 10 11 की जनता जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से रूबरू हुई। साथ ही अपना घोषणा पत्र तैयार किया। भास्कर की पहल के बाद जनता ने अपनी जरूरतों और समस्याओं को मंचासीन जनप्रतिनिधियों और अफसरों के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने पूरा भरोसा दिलाते हुए आश्वस्त किया। कार्यक्रम में कई ऐसे भी सुझाव आए, जिस पर सभी ने सहमति जाहिर की। कार्यक्रम का संचालन गुलाम रसूल टाक ने किया।
चर्चा के दौरान जनता से ही सुझाव आया कि अगली बार कम से कम दसवीं पास ऊर्जावान-ईमानदार पार्षद चुनेंगे और उपस्थित वार्डवासियों ने इस बात का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में डिस्कॉम के एईएन राजकुमार सोनी, नगरपरिषद जेईएन सहित अधिकारियों ने भी आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।
बालोतरा. रूबरूकार्यक्रम में उपस्थित वार्डवासी।