पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडल बनाना वैज्ञानिक सोच का पर्याय : चारण

मॉडल बनाना वैज्ञानिक सोच का पर्याय : चारण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानराज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय विज्ञान, गणित तथा पर्यावरण प्रदर्शनी जनसंख्या शिक्षा मेला का शुभारंभ स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में हुआ।

मेला प्रभारी भगवानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम उदय भानू चारण, अध्यक्ष बीडीओ सविता टी चौधरी, संयोजक प्रधानाचार्या धर्मी चौहान तथा विशिष्ट अतिथि हुकमाराम भील, प्राचार्य माना राम जोगसन, मदन गोपाल भामाशाह रूपजी सुंदेशा रहे। कार्यक्रम परिचय डॉ. पूनम सिंह जाखड़ जिले भर की गतिविधियों का परिचय बाड़मेर जिला समन्वयक किशनलाल प्रजापत ने दिया। समारोह का संचालन वरिष्ठ अध्यापक संपतराजसिंह राजपुरोहित ने किया आभार गायत्री लाडला ने किया। आम जनता के लिए मेला मॉडल प्रदर्शनी 18 सितंबर तक रहेगी। समारोह के मुख्य अतिथि उदय भानू चारण ने अपने संबोधन में कहा कि बाल वैज्ञानिक मॉडल बनाते हैं, यह उनकी वैज्ञानिक सोच का पर्याय है। यहीं समाज विकास के आधार है। इस अवसर पर अध्यक्षीय संबोधन में सविता टी चौधरी ने कहा कि नवाचार आधारित मॉडल के कारण छात्रों में आविष्कार की भावना पनपती है। प्रभारी भगवानसिंह ने बताया कि 200 बाल वैज्ञानिक पंजीकृत हुए है। सेमीनार, क्विज, मॉडल, रोल प्ले, वाद-विवाद राष्ट्रीय लोक नृत्य सहित शिक्षक प्रतियोगिता में 50 शिक्षक 200 बाल वैज्ञानिक पंजीकृत किए जा चुके हैं। क्विज का आयोजन गुरुवार को होगा।

प्राचार्य धर्मी चौहान ने आम जनता मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन कर बाल वैज्ञानिकों का हौसला वर्धन करने का आह्वान किया। बालोतरा बीईईओ हुकमाराम भील ने विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मॉडल बनाना जिला स्तर पर पहुंचना बालकों के लिए उत्साह का पर्याय है। समारोह में राजेंद्र व्यास, जसराज जैन, रामपालसिंह, अरविंद जुगतावत, शशिकला, पुष्पा राठौड़, वरिष्ठ अध्यापक दीपाराम जांगिड़, मुकेश सोनगरा राजेश नामा सहित शिक्षा अधिकारी कर्मचारी दल प्रभारी मौजूद थे।

बालोतरा. बालवैज्ञानिक की ओर से बनाए गए मॉडल का अवलोकन करते एसडीएम उदय भानू चारण।