पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडितों के लिए 2 लाख की राशि जुटाई

बाढ़ पीडितों के लिए 2 लाख की राशि जुटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर प्रदेश एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह रावलोत के निर्देशानुसार जम्मू कश्मीर में आई भयावह बाढ़ में पीडितों के लिए सहायता राशि संग्रह करने के लिए पचपदरा विधानसभा शहर के भाजपा कार्यकर्ता बुधवार सुबह 10 बजे डाक बंगले के बाहर एकत्रित हुए।

पूर्व महामंत्री बाबूलाल ओस्तवाल ने बताया कि धन संग्रह कार्यक्रम के प्रभारी मदनराज चौपड़ा के नेतृत्व में डाक बंगले से कार्यकर्ता टोलियों के रूप में दानपात्र लेकर धन संग्रह के लिए पुराना बस स्टैंड, हनुवंत सराय, पचपदरा रोड, खेड़ रोड, मुख्य बाजार सहित शहर में भ्रमण कर जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ धन एकत्रित किया।

प्रभारी चौपड़ा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने 2 लाख एक हजार की राशि एकत्रित की गई, यह सहायता राशि प्रधानमंत्री सहायता कोष में ड्राफ्ट बनाकर भेजी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकरलाल गहलोत, झूमरलाल सार्जेंट, पूर्व जिला महामंत्री गोविंद मेघवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष पी राजेश, रामविलास चंडक, शैतानसिंह चारण, गोपाल पारीक, माणक गहलोत आदि ने युवा कार्यकर्ताओं को धन संग्रह करने के लिए उत्साहित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पचपदरा रोड से मनोनीत पार्षद साबीर भाई मेहर, टीकमाराम चौधरी, थानाराम भील, बाबू खां गौरी आदि के नेतृत्व में गली-गली घूमकर दान पात्रों में कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए राशि जुटाकर प्रभारी को सौंपी। इस दौरान पार्षद रोहित सोलंकी, गौतम भंसाली, नेमीचंद माली, दुर्गा सोनी, मनोनीत पार्षद शिवसिंह, योगेश गहलोत, संजय श्रीश्रीमाल, जेठू सिंह, गौतम, महावीर चौपड़ा, पुखराज मोदी, मानवेंद्र परिहार, उत्तम सिंह, भरत सुलेमान, रूपा राम पांचल आदि कार्यकर्ताओं ने प्रभारी चौपड़ा के नेतृत्व में पूरे उत्साह के साथ लाखों रुपए की सहायता राशि एकत्रित की। इसी तरह, गांवों में मुल्तान सिंह डोली, दौलाराम कुआ, जितेंद्र लूंकड़ आदि ने भी धन संग्रह किया।

समदड़ी.सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल-फ्रूट बांटने के साथ कुशलक्षेम पूछी। नगर अध्यक्ष मांगीलाल रांकावत ने बताया कि मोदी के जन्मदिन पर कस्बे में जम्मू कश्मीर के बाढ़-पीडितों के लिए सहायता राशि एकत्रित की गई। सहायता राशि देने में कस्बे वासियों ने भरपूर सहयोग दिया।

इस अवसर पर सरपंच बाबूलाल