पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौ शाला परिसर में पौधे लगाए

गौ शाला परिसर में पौधे लगाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. महावीरइंटरनेशनल की ओर से ग्रीन इंडिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत पारस डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल्स के सौजन्य से महावीर गौशाला परिसर में ट्री गार्ड सहित नीम के पौधे लगाए गए। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारसमल गोलच्छा ने पौधरोपण कार्यक्रम में गौ-सेवा के पुनीत कार्य के साथ पर्यावरण शुद्धि के प्रति जागरूकता के कार्य करने का आह्वान किया। संरक्षक ओम बांठिया ने पर्यावरण शुद्धि के लिए प्रत्येक संगठन एवं नागरिकों को सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता दर्शाई। महावीर गौशाला अध्यक्ष प्रेम पटवारी ने पौधों के संरक्षण संवर्धन के साथ परिसर एवं बाहर पूर्ण सहयोग का विश्वास व्यक्त किया। सचिव अशोक चौपड़ा ने आभार व्यक्त किया। महावीर इंटरनेशनल पदाधिकारियों, दलपत जैन, चतुर्भुज रंगवाला, अशोक भंसाली, सुरेश गोठी, गौशाला कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया सहित कई लोगांे ने कार्यक्रम में भाग लिया।