पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला लगाकर जताया विरोध

ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला लगाकर जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवोड़ाबेरा ग्राम पंचायत में भाटियों की ढाणी स्थित राजकीय बालिका प्राथमिक स्कूल कई दिनों में बंद होने से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के गांवों की एकमात्र बालिका स्कूल में कार्यरत शिक्षक गौतम कुमार माली की ओर से मनमाने ढंग से स्कूल आने, जल्दी चले जाना तथा पिछले कई दिनों में स्कूल नहीं आने से यहां अध्ययनरत बालिकाओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बालिकाएं रोज स्कूल आकर मायूस होकर लौट जाती। इससे परेशान ग्रामीण अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल पहुंच कर ताला बंदी की और इसकी सूचना नोडल अधिकारी, बीईईओ बालोतरा को दी। जिस पर नोडल अधिकारी देवाराम डाऊकिया मौके पर पहुंचे। खबर पाकर शिक्षक भी स्कूल पहुंचा। जिस पर ग्रामीणों ने शिक्षक के व्यवहार पर ऐतराज जताया। नोडल ने ग्रामीणों में समझाइश की।

पाटाेदी. स्कूलपर ताला जड़कर प्रदर्शन करते ग्रामीण।