पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाहटा अस्पताल में भेंट की ब्लड वेट नापने की मशीन

नाहटा अस्पताल में भेंट की ब्लड वेट नापने की मशीन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवामित्र मंडल की ओर से गुरुवार को स्थानीय राजकीय नाहटा अस्पताल में ब्लड वेट नापने की इलेक्ट्रानिक मशीन भेंट की। युवा मित्र मंडल के अध्यक्ष जबरसिंह ने बताया कि इस कांटे की विशेषता यह है कि 350 एमएल ब्लड आते ही कांटे की सायरन बजने से वेट लॉक हो जाता है। इस मशीन के आने से रक्तदान शिविरों में सुविधा बढ़ जाएगी। इस अवसर पर नाहटा अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राकेश ओस्तवाल, ब्लड बैंक इंचार्ज राजेश घारू, युवा मित्र मंडल के अजय सैन, पीयूष विश्नोई, पारस तीरगर, राजेश प्रजापत, भूपेंद्र माली, हीरालाल प्रजापत, जगदीश, महेंद्र बांठिया नारायण सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।