पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया

स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्तीआसोतरा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल दुग्ध डेयरी में गुरुवार को आयुर्वेदिक अस्पताल की ओर से 74 विद्यार्थियों को स्वाइन स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया।

संस्थाप्रधान चैनाराम चौधरी ने बताया कि इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष भंवराराम आयुर्वेदिक चिकित्सक ने स्वाइन फ्लू के बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी।

खंडप.आयुर्वेदचिकित्सा विभाग राजस्थान एवं महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में गुरुवार को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया। क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों के 800 विद्यार्थियों 1500 ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया।

समदड़ी. विद्यार्थियांे को काढ़ा पिलाते आयुर्वेदिक विभाग स्टाफ।

शिवसेना बालोतरा की ओर से स्वाइन फ्लू रोकथाम के लिए गुरुवार को जन-जागृति अभियान शुरू किया गया। शिवसेना के व्यापार विभाग प्रकोष्ठ प्रमुख जवेरीलाल सोनी ने बताया कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं की ओर से शहर के स्कूलों सार्वजनिक स्थलों पर लोगों विद्यार्थियों से जनसंपर्क कर स्वाइन फ्लू रोकथाम के लिए बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित पंपलेट्स मास्क बांटें। शिवसेना ने जन जागृति अभियान की ओर से प्रशासन एवं चिकित्साकर्मियों के सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं की टीम गठित की।

खंडप. स्कूल में छात्रा को काढ़ा पिलाते हुए आयुर्वेदिक विभाग के वैद्य।