पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा

बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी ग्रामीण मंडल बालोतरा की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी बतौर मुख्य अतिथि तथा अध्यक्षता भवानीसिंह टापरा ने की।

बैठक में राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व से सदस्यता महा अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाए जाने जरूरी है, जो 100 सदस्य प्राथमिक बनाएंगे, वह सक्रिय सदस्य बन सकेगा एवं आगामी संगठन सरकार में नियुक्तियों में हकदार होगा। भवानीसिंह टापरा ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठित होकर जनता के कामकाज में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में पंचायत समिति कल्याणपुर से नव निर्वाचित प्रधान हरीसिंह उमरलाई का साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया।