- Hindi News
- गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म का आयोजन
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म का आयोजन
बालोतरा | निकटवर्तीभाटों की ढाणी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर गुरुवार को गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया।
आंगनवाड़ी केंद्र धापूदेवी एएनएम राजो चौधरी ने बताया कि गोद भराई रास्म में गर्भवती महिलाओं को स्वाइन फ्लू सहित अन्य मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी देकर टीकाकरण के बारे में बताया गया। इस अवसर पर आशा सहयोगिनी लाघुदेवी आदि ने भाग लिया।