- Hindi News
- भंडारी महावीर इंटरनेशनल के जोन चेयरमैन मनोनीत
भंडारी महावीर इंटरनेशनल के जोन चेयरमैन मनोनीत
महावीरइंटरनेशनल (अपेक्स) की ओर से वीर पारसमल भंडारी को बालोतरा जोन चेयरमैन मनोनीत किया गया।
पूर्व जोन चेयरमैन ओम बांठिया ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल (अपेक्स) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बाफना की ओर से बालोतरा केंद्र के पूर्व अध्यक्ष वीर पारसमल भंडारी को वर्ष 2014-16 के लिए जोन चेयरमैन मनोनीत किया। बांठिया ने बताया कि भंडारी नगर पालिका बालोतरा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है। वहीं वर्तमान में कृषि उपज मंडी के कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर है। भंडारी के जोन चेयरमैन मनोनीत होने पर बालोतरा केंद्र के अध्यक्ष डॉ. जीसी वडेरा, सचिव अशोक चौपड़ा, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता, गौतम एम तातेड़, अशोक भंसाली, कोषाध्यक्ष चतुर्भुज रंगवाला, दलपत जैन पूर्व जोन सचिव युसुफ भांतगर ने हर्ष व्यक्त किया।