पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख प्रियंका का पैतृक गांव आने पर किया स्वागत

जिला प्रमुख प्रियंका का पैतृक गांव आने पर किया स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनिर्वाचित जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल का गुरुवार को उनके पैतृक गांव पारलू में धूमधाम से स्वागत किया गया। इसके बाद कनाना स्थित भारती आदर्श विद्या मंदिर संस्थान कनाना रावले में भी स्वागत किया गया। कनाना में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख मेघवाल ने उपस्थित सभी अभिभावकों को बेटी बचाओ, सबको पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाने की बात कही। स्कूल परिसर की ओर से संस्था प्रधान कन्हैयालाल त्रिवेदी ने जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल को शॉल गुलदस्ता भेंट किया।

इस अवसर पर पारलू उप सरपंच पिंटू जुगतावत, पूर्व जिला परिषद सदस्य देवेंद्र करण, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओम कंवर, मोहनसिंह राजपुरोहित, प्रभु माली, दीपाराम मेघवाल, प्रभुराम मेघवाल, घीसूलाल कोठारी, उत्तम शर्मा, जयगोपाल दवे, पुखराज पानीवाल, निकिता मेवाड़ा, सीमा राठौड़ सहित ग्रामीण मौजूद थे। वहीं पारलू में आने पर गुरुवार को मेघवाल समाज ग्रामीणों की ओर से ढोल-नगाड़ों गाजों-बाजे के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

स्नेह मिलन समारोह में पचपदरा पूर्व विधायक मदन प्रजापत, निर्मलदास महाराज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, बालोतरा प्रधान ओमप्रकाश भील, मुरारदान, जिला परिषद सदस्य विजयलक्ष्मी, ओमप्रकाश भाटी, पारलू सरपंच मंजूदेवी, पूर्व सरपंच नारायणलाल सिंहल, जिला प्रमुख के पिता मादाराम, भैराराम, चैलाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

कनाना. कनाना गांव में जिला प्रमुख का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत करते हुए।