- Hindi News
- शरारती तत्वों ने कचरें मेें लगाई आग, लोगोंं में अफरा तफरी
शरारती तत्वों ने कचरें मेें लगाई आग, लोगोंं में अफरा तफरी
बालोतरा. रेलवे कॉलोनी में असामाजिक तत्वों की एक शरारत ने पूरी कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरा मचा दी। सुबह के वक्त कॉलोनी में वेस्टेज पड़ी एक प्लास्टिक की खाली टंकी के कचरे में किसी ने आग लगा दी। कुछ ही देर में आग इतनी व्यापक हो गई, कि आग की गगनचुंबी लपटें देखकर दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। शिवसेना के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रयास करने के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। इसके बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली।