- Hindi News
- सफाई कर्मचारियों की भर्ती करवाने की मांग
सफाई कर्मचारियों की भर्ती करवाने की मांग
बालोतरा |नगर परिषद बालोतरा में सफाई कर्मचारियों की भर्ती करवाने की मांग को लेकर वार्ड नंबर 35 पार्षद दाखुदेवी ने राज्य सरकार के स्वायत शासन मंत्री राजपालसिंह शेखावत को पत्र भेजा। पत्र में पार्षद दाखुदेवी ने बताया कि नगर परिषद बालोतरा के विस्तार के अनुसार नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की कमी है। पर्याप्त सफाई कर्मचारी नहीं होने के कारण कई मोहल्लों में साफ-सफाई नहीं हो पाती है। ऐसे में मोहल्लेवासियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।