दलदल में फंसी तीन गायों को निकाला
बालोतरा | सांभरास्थित कुम्बारिया तालाब के दलदल में पानी पीने के दौरान फंसी तीन गायों को गोरक्षक दल के सदस्यों ने बाहर निकाला। पचपदरा गोरक्षक दल अध्यक्ष अनिल खारवाल, देवेन्द्र दीक्षित, हनुमानसिंह, गजेन्द्रसिंह, विनोद शर्मा ने गांव को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसमें से एक गाय की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दो को सुरक्षित निकाल लिया गया। सांभरा पचपदरा के ग्रामीणों ने दल के सदस्यों का आभार प्रकट किया।