- Hindi News
- महासती विमलेशप्रभा के आगमन पर किया सामैया
महासती विमलेशप्रभा के आगमन पर किया सामैया
जैनाचार्यहीराचंद्र महाराज की शिष्या महासती विमलेशप्रभा आदि ठाणा 5 का गुरुवार को बालोतरा में आगमन हुआ। अखिल भारतीय जैन र| हितैषी श्रावक संघ के मंत्री ओम बांठिया ने बताया कि स्थानकवासी संप्रदाय में र|वंश के जैनाचार्य हीराचंद्र महाराज की आज्ञानुवर्ती साध्वी विमलेशप्रभार आदि ठाणा 5 जोधपुर से धुंधाड़ा, अजीत, समदड़ी, पारलू, कनाना, जानियाना होते हुए गुरुवार को बालोतरा पहुंचे। साध्वी ने जनता की सेवा के साथ प्राणियों की रक्षा एवं व्यसन मुक्ति कार्य में योगदान की प्रेरणा दी। इस दौरान राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने साध्वीवृंद के दर्शन कर मांगलिक श्रवण किया। अभा जैन र| युवक संध उपाध्यक्ष धर्मेश चौपड़ा ने बताया कि साध्वी वृंद आदर्श कॉलोनी में विश्राम करेंगे। साध्वी के आगमन पर हनुमानचंद जागीरदार, माणक चौपड़ा, प्रकाश संचेती, धनराज भंडारी, पारसमल बागरेचा सहित श्रावक-श्राविकाओं ने प्रवेश में भाग लिया।