- Hindi News
- बालोतरा, सिवाना, पाटोदी में कांग्रेस और समदड़ी, कल्याणपुर में भाजपा के प्रधान
बालोतरा, सिवाना, पाटोदी में कांग्रेस और समदड़ी, कल्याणपुर में भाजपा के प्रधान
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
सिवाना : कांग्रेस की गरिमा बनीं प्रधान
सिवानापंचायत समिति पर भी कांग्रेस का फिर कब्जा रहा। कांग्रेस की गरिमा राजपुरोहित ने कुल 25 में से 16 मत लेकर जीत हासिल की।
कल्याणपुर: भाजपा के हरिसिंह बने पहले प्रधान
नवगठित कल्याणपुर पंचायत समिति के पहले प्रधान भाजपा के हरिसिंह उमरलाई निर्वाचित हुए। कुल 17 मतों में से हरिसिंह को 11 कांग्रेस प्रत्याशी राधा को 6 मत हासिल हुए।
उप प्रधान : चुनाव आज
बालोतरा,सिवाना, समदड़ी, कल्याणपुर पाटोदी पंचायत समितियों में प्रधान के चुनाव होने के बाद अब उप प्रधान के लिए रविवार को चुनाव होंगे। उप प्रधान चुनाव के लिए सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। इसके बाद 11 से 11.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच 11. 30 से 1 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके बाद चुनाव चिह्न आंबटन प्रक्रिया और दोपहर तीन बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।
रमणिया. सिवानापंचायत समिति के प्रधान पद पर गरिमादेवी राजपुरोहित बाड़मेर जिला प्रमुख पद पर प्रियंका मेघवाल के निर्वाचित होने पर क्षेत्र के रमणिया, काठाड़ी, भागवा, तेलवाड़ा, धीरा, मुंबारी कुंडल सहित आसपास के क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ता जबरसिंह राजपुरोहित, रणजीतसिंह, रामसिंह, भंवराराम, सुजाराम, मोहन मेघवाल काठाड़ी, निवर्तमान जिला परिषद सदस्य भीखाराम भील, गौतमसिहं राजपुरोहित धीरा, सुरेश राजपुरोहित धीरा आदि ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही महंत निर्मलदास महाराज, पूर्व सांसद हरीश चौधरी, जिलाध्यक्ष फतेह खान, पूर्व एससी आयोग अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल, पादरू ब्लाॅक अध्यक्ष प्रेमसिहं, सिवाना ब्लाॅक अध्यक्ष मोटाराम मेघवाल, पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र टाइगर, यूथ विद्यानसभा अध्यक्ष जितेंद्रसिंह, पंचायत समिति सदस्य मुकनसिहं राजपुरोहित का आभार व्यक्त किया।
कल्याणपुर. मतदान के लिए लगी सदस्यों की कतार।
भास्कर न्यूज | बालोतरा/सिवाना/समदड़ी/कल्याणपुर/पाटोदी
बालोतरा, सिवाना पाटोदी में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित हुए तो समदड़ी कल्याणपुर में भाजपा के प्रधान बने। अब रविवार को उप प्रधान के लिए चुनाव हाेंगे।
बालोतरा: ओमप्रकाश बने प्रधान
बालोतरापंचायत समिति पर इस बार फिर कांग्रेस का कब्जा रहा। कांग्रेस के ओमप्रकाश भील ने कुल 23 में से 16 मत लेकर जीत हासिल की। जबकि भाजपा की ओर से सिंबल देकर प्रत्याशी बनाए गए निर्दलीय सदस्य चेनाराम को मात्र 7 वोटों से संतोष करना पड़ा।
हरिसिंह ऊमरलाई
पिंकी चौधरी
रसीदा बानो
गरिमा राजपुरोहित
ओमाराम भील