पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाई
बालोतरा | शहरके नेहरू कॉलोनी वार्ड 21 में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाई हुई होने से मोहल्लेवासी परेशान है। मोहल्लेवासी रतनलाल जीनगर, चंपालाल, मेवाराम व्यास, गणपत सुरेशकुमार आदि ने बताया कि नेहरू कॉलोनी के रामदेव मार्ग, गणपति गली, शांति मार्ग, बालाजी गली स्कूल वाली गली मेंे कई दिनों से सप्लाई नहीं से मोहल्लेवासियों को परेशानियां हो रही है।