प्रधान के लिए दिनभर रही घेराबंदी
निर्धारित समय 10 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस की ओर से रामसीन मूंगड़ा के ओमप्रकाश भील भाजपा की ओर से चेनाराम ने अपने पर्चे दाखिल किए। इसके बाद वाहनों के काफिले में एक साथ कांग्रेस सदस्य मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के लिए निर्धारित समय 5 बजे से पहले ही पूरा मतदान हो जाने के कारण रिटर्निंग ऑफिसर बालोतरा एसडीएम उदयभानू चारण ने मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी जसाराम बोस बालोतरा थानाधिकारी सुखाराम विश्नोई के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि बालोतरा में इससे पूर्व वर्ष 2010 में भी कांग्रेस की जमनादेवी गोदारा प्रधान रहीं है। जबकि वर्ष 2005 में भाजपा के नैनाराम चौधरी प्रधान रहे।
सिवाना: कांग्रेस की गरिमा बनीं प्रधान
सिवानापंचायत समिति पर भी कांग्रेस का फिर कब्जा रहा। कांग्रेस की गरिमा राजपुरोहित ने कुल 25 में से 16 मत लेकर जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी प्रविंद्र देवड़ा को एक निर्दलीय सहित 9 मत मिले। प्रधान चुनाव को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल बना हुआ था। जीत के बाद नव निर्वाचित प्रधान गरिमा राजपुरोहित का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। राजपुरोहित समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में गांधीचौक तक गईं, वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। इस दौरान कांग्रेस के प्रभारी बालोतरा नगरपरिषद चेयरमैन रतन खत्री, महंत निर्मलदास महाराज, पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, प्रेमसिंह पादरू, जेठूसिंह, अनोपसिंह, पृथ्वीसिंह, महेंद्र टाइगर, जबरसिंह, चंदनसिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक साथ थे। उल्लेखनीय है कि गरिमा राजपुरोहित के राजस्थानी भाषा चित्रकला में डबल एमए किया है। गरिमा के पति गजेंद्रसिंह एनजीओ चलाते हैं। इनके ससुर चंदनसिंह राजपुरोहित भी गुड़ानाल में दस वर्षों तक सरपंच रहे और सिवाना ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे।
कल्याणपुर: हरिसिंह उमरलाई बने पहले प्रधान
नवगठित कल्याणपुर पंचायत समिति के पहले प्रधान भाजपा के हरिसिंह उमरलाई निर्वाचित हुए। कुल 17 मतों में से हरिसिंह को 11 कांग्रेस प्रत्याशी राधा को 6 मत हासिल हुए। सवेरे से ही प्रधान चुनाव को लेकर लोग उमड़ने लगे थे। सुबह साढ़े दस बजे कांग्रेस प्रत्याशी राधा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके ठीक दस मिनट बाद भाजपा युवा प्रत्याशी हरिसिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद चला जीते हुए सदस्यों की घेराबंद करने का दौर। सुबह करीब 11 बजे श्यामसिंह मेवानगर गुमानसिंह कोरणा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी काे मनाने के लिए कवायद शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी दो धड़ों में बंटे नजर आए। कुछ नाम वापस लेने के पक्षधर थे तो कुछ नाम वापिस नहीं लेने की बात पर अड़े रहे। आखिर लंबी कवायद चलने के बाद नाम वापसी के अंतिम समय 1 बजे के बाद करीब सवा एक बजे भाजपा समर्थक कांग्रेस प्रत्याशी को नाम वापसी के लिए लेकर पहुंच। मगर रिटर्निंग ऑफिसर हनुमानराम समय समाप्त होने के कारण मना कर दिया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता उम्मेदसिंह अराबा, राजेंद्रसिंह थोब, कल्याणपुर पूर्व सरपंच दौलाराम कुआं, एडवोकेट श्रवणसिंह राजपुरोहित, बाबूसिंह सीतली, पूर्व सरपंच कल्याणपुर भंवरदान घड़ोई सहित भाजपा के सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि युवा हरिसिंह बीए पास है और एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। मतदान के बाद आरओ ने नव निर्वाचित प्रधान को शपथ दिलवाई।
पाटोदी: कांग्रेस की रशीदा बानो बनीं पहली प्रधान : नवगठित पाटोदी पंचायत समिति की पहली प्रधान कांग्रेस की रशीदा बानो बनीं। उल्लेखनीय है कि रशीदा अभी बालोतरा कृषि उपज मंडी की चेयरमैन भी है। कुल 15 में से रशीदा को 11 मत भाजपा प्रत्याशी दोलीदेवी को 4 मत मिले। रशीदा बानो की जीत का समाचार मिलते ही कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद जुलूस निकाला गया। ज्ञात रहे रशीदा के ससुर यासीनखां कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे और इनके पति मीर मोहम्मद एडवोकेट है। रशीदा के गृहक्षेत्र रिछोली में विरोध के चलते इन्हें सुरक्षित सीट बड़नावा से प्रत्याशी बनाया गया था। जबकि रिछोली में कांग्रेस पार्टी ने रशीदा की देवरानी बिस्मिला बानो को टिकट दिया था, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। 36 वर्षीय रशीदा बानो बीए एलएलबी है। यहां पाटोदी पंचायत समिति क्षेत्र में कांग्रेस को 11 भाजपा को 4 सीट ही मिली थी।
समदड़ी: भाजपा की पिंकी चौधरी रिकॉर्ड मतों से जीतीं :गठित समदड़ी पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी की पिंकी चौधरी प्रधान पद पर निर्वाचित हुई। पीठासीन अधिकारी के समक्ष दो नामांकन प्रस्तुत हुए। भाजपा से पिंकी चौधरी कांग्रेस से श्यामा ने नामांकन किया। कुल 17 मत डाले गए। इनमें से भाजपा को 13, कांग्रेस को 3 1 मत खारिज हुआ। भाजपा की पिंकी चौधरी 10 मतों से प्रधान के पद के लिए निर्वाचित घोषित हुई। पिंकी चौधरी मूल रूप से सेवाली की निवासी है। इनका पीहर गोलिया चौधरियान है। पिंकी चौधरी ने वार्ड नंबर 3 से चुनाव लड़ा, जो कि ग्राम पंचायत बामसीन क्षेत्र में आता है। पिंकी की शैक्षणिक योग्यता 10 पास है।
जिसकीसरकार उसी का प्रधान
सिवानासे समदड़ी अलग पंचायत समिति गठित होने के बाद समदड़ी में तो भाजपा प्रधान पिंकी चौधरी निर्वाचित हो गई। लेकिन सिवाना प्रधान भाजपा सरकार होते हुए कांग्रेस की गरिमा राजपुरोहित प्रधान बनी। इससे पूर्व पिछला रिकॉर्ड देखा जाए तो वर्ष 2010 में कांग्रेस की सरकार में प्रधान कांग्रेस के मालाराम भील, वर्ष 2005 में भाजपा की सरकार में प्रधान भाजपा की गजरों देवी, वर्ष 2000 में कांग्रेस की सरकार में प्रधान कांग्रेस के ओमाराम मेघवाल तथा 1995 में भाजपा की सरकार में प्रधान भाजपा के मूलसिंह भायल रहे।
बालोतरा. जीत का समाचार मिलते ही उमड़ पड़े समर्थक।