- Hindi News
- बालोतरा सिवाना में खाद्य सुरक्षा को लेकर बैठक 14 को
बालोतरा सिवाना में खाद्य सुरक्षा को लेकर बैठक 14 को
फरवरी माह के खाद्यान्न का वितरण उपभोक्ता पखवाड़ा 16 से 25 फरवरी तक किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा प्राप्त परिवारों का अभिलेख से सत्यापन के उपरांत ही किया जाएगा। इस संबंध में दिशा निर्देशों के लिए पटवारी, ग्रामसेवक उचि मूल्य दुकानदारों की बैठकें अलग-अलग नगर परिषद पंचायत समितिवार आयोजित होगी।
जिला रसद अधिकारी भैराराम डिडेल ने बताया कि 11 फरवरी को चौहटन में सवेरे 11 बजे धोरीमन्ना में दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। वहीं 12 फरवरी को बाड़मेर में 11 बजे शिव में दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। इसी तरह, 13 फरवरी को सिणधरी में सवेरे 11 बजे बायतु में दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। इसके अलावा 14 फरवरी को बालोतरा में सवेरे 11 बजे सिवाना में दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। सभी बैठकें पंचायत समिति सभागार में आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि सभी एसडीएम को अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत पटवारियों विकास अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार के ग्रामसेवकों तथा प्रवर्तन निरीक्षक नायब तहसीलदार को अपने क्षेत्राधिकार के उचित मूल्य दुकानदारों को बैठक में उपस्थित होने के पाबंद करवाना होगा।