- Hindi News
- शिक्षक संघ की बैठक में श्रद्धासुमन अर्पित
शिक्षक संघ की बैठक में श्रद्धासुमन अर्पित
शिक्षक संघ की बैठक जय हिंद पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष माधाराम माली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित, सुल्तानसिंह ओला रामप्रताप सियाग के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शिक्षक साथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में माधाराम माली, विशनाराम चौहान, प्रमोद श्रीवास्तव, दीपाराम बुनकर, भोमाराम जोगसन, बाबूलाल सोलंकी, रामपालसिंह, गोविंदराम डाबी, मदनलाल बुनकर, ललित वैष्णव, पेमाराम बारुपाल, अनिल परमार, अमरचंद, चंद्रप्रकाश, भोमाराम गोयल अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। जिला प्रतिनिधि भोमाराम गोयल ने 15 से 17 फरवरी तक श्री गंगानगर में प्रस्तावित संघ के प्रांतीय सम्मेलन एवं स्कूल टीचर्स फैडरेशन ऑल इंडिया के राष्ट्रीस सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया।