- Hindi News
- संगीत संध्या में आज बिखरेगी लोक कला की छटाएं
संगीत संध्या में आज बिखरेगी लोक कला की छटाएं
बालोतरा |राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर एवं नेहरू यूथ कल्चरल एंड वेलफेयर सोयायटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर के पुराना बस स्टैंड पर लोक संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रायोजक रोटरी क्लब अध्यक्ष गौतम छाजेड़, सचिव महेंद्र चौपड़ा उकाराम परिहार ने बताया कि लोक संगीत संध्या में ख्यातिनाम कलाकारों की ओर से मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएगी।
कार्यक्रम प्रभारी प्रेमसिंह खोखर प्राध्यापक सालगराम परिहार ने बताया कि संगीत संध्या में अपानाथ पार्टी जोधपुर की ओर से कालबेलिया नृत्य, जैपू खां लंगा की ओर से लोक गीत, उदयपुर की गंगा एंड पार्टी की ओर से तेरह ताली नृत्य, रूपनाथ एंड पार्टी पाली की ओर से भंवाई नृत्य तथा वीरेंद्रसिंह एंड पार्टी की ओर से चरी नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। वहीं अलवर के फारुख मोहम्मद की ओर से भपंग वादन, भरतपुर के अशोक शर्मा एंड पार्टी की ओर से मयूर नृत्य सहित अनेक लोक कलाओं की छटाएं प्रस्तुत की जाएगी।