स्वच्छता अभियान के प्रभारी नियुक्त
बालोतरा |प्रताप युवा मंडल की ओर से पूर्व में संचालित स्वच्छता अभियान को अनवरत जारी रखने के लिए मंडल की अहम बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक में स्वच्छता अभियान को लेकर वार्डवार प्रभारी नियुक्त किए गए। मंडल के अध्यक्ष राणीदान रावल ने बताया कि सभी वार्ड प्रभारी अपने-अपने वार्ड में जाकर स्वच्छता का संदेश फैलाएंगे। स्वच्छता अभियान को लेकर नगर परिषद सभापति रतन खत्री की ओर से भी स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अंतर्गत शहर मंे कचरा पात्रों का वितरण कर उचित रख-रखाव के लिए नगर परिषद की ओर से सहयोग किया जाएगा। रावल ने बताया कि बैठक में वार्ड प्रभारियों में वार्ड नंबर 1 में परसाराम जाट, वार्ड नंबर 10 में हिमांशु शर्मा, वार्ड नंबर 19 में पोकरराम घांची, वार्ड नंबर 20 में चंद्रशेखर व्यास, वार्ड नंबर 22 में शंभुराम देवड़ा, वार्ड नंबर 25 में कुलदीप सोढ़ा, वार्ड नंबर 28 में अभिषेक खोखर, वार्ड नंबर 34 में जितेंद्रसिंह राठौड़ तथा वार्ड नंबर 35 में लोकेंद्रसिंह चारण को प्रभारी नियुक्त किया गया।