- Hindi News
- अरबन बैंक में आधार कार्ड से जोड़ने की सुविधा शुरू
अरबन बैंक में आधार कार्ड से जोड़ने की सुविधा शुरू
बालोतरा |बालोतरा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक में ग्राहकों की सुविधार्थ एलपीजी गैस एवं अन्य सरकारी प्रावधानों में आधार कार्ड से जोड़ने की सुविधा शुरू हो चुकी है। बैंक अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि इस सुविधा के अंतर्गत एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को डीबीटीएल स्कीम के तहत रसोई गैस सब्सिडी का पैसा आधार योजना के तहत सीधे ही जमा कराने की सुविधा मिलेगी। प्रबंध संचालक सुरेंद्रनाथ ने बैंक ग्राहकों से अपने आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर संबंधित सूचना बैंक में जमा करवाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को अपने गैस डीलरों को भी इस संबंध में सूचना देनी होगी।