पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6095 ने दी नवोदय परीक्षा

6095 ने दी नवोदय परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{817 आवेदक स्टूडेंट्स रहे अनुपस्थित

भास्करन्यूज | पचपदरा

स्थानीय जवाहर नवोदय स्कूल पचपदरा में छठीं कक्षा के लिए चयन परीक्षा शनिवार सवेरे 11.30 बजे जिले के आठों ब्लाकों में कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक आयोजित हुई।

स्कूल के प्राचार्य डॉ. महबूब अली ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 6912 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए। इनमें से परीक्षा में कुल 6095 परीक्षार्थी सम्मलित हुए तथा 817 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में उड़नदस्ते के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक एवं सहायक प्रभारी पर्यवेक्षक जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रेमप्रकाश व्यास जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पृथ्वीराज दवे ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।

बालोतरामें 735 में से 702 ने दी परीक्षा

बालोतरा. जवाहरनवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा शनिवार को शहर के दो परीक्षा केंद्रों राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित हुई। प्रधानाचार्य महेश माथुर ने बताया कि दोनों परीक्षा पर 735 विद्यार्थी नामांकित थे, जिनमें से 702 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं 33 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन में प्राध्यापक सालगराम परिहार, दयाराम पटेल हनुमानराम चौधरी का सहयोग रहा। बीएलओ के रूप में माणकचंद पचपदरा ने परीक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।

बालोतरा. नवोदय चयन परीक्षा देते स्टूडेंट्स।