दो फैक्ट्रियों में भीषण आग
{लाखों का नुकसान, करीब दो घंटों की भारी मशक्कत के बाद चार दमकलों ने पाया काबू
भास्करन्यूज | बालोतरा
औद्योगिकक्षेत्र के प्रथम चरण में स्थित दो फैक्ट्रियों में बुधवार को भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग एक फैक्ट्री के बाद चिंगारी के रूप में दूसरी फैक्ट्री तक पहुंची। आग की चपेट में आई दोनों फैक्ट्रियों में सैकड़ों थान के साथ गे अडाण जलकर खाक हो गए। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार महेंद्र काॅटन मिल्स नामक फैक्ट्री में बुधवार सवेरे करीब 9.30 बजे शॉर्ट सर्किट से अाग लग गई। अचानक लगी आग पर काबू पाते उससे पहले आग बेकाबू हो गई और धीरे-धीरे आग ने व्यापक रूप धारण कर लिया। आग की गगनचुंबी लपटें देखकर आस पड़ौस की फैक्ट्रियों से उद्यमी श्रमिक आग की चपेट में आई फैक्ट्री में पहुंचे और सभी ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की। इस बीच आग की चिंगारी एक ही दीवार से सटी पड़ौस की फैक्ट्री हिंगलाज फैब्रिक्स में अंबे मां पेडिंग तक पहुंच गई। वहां पर भी कुछ ही देर में आग पर भभक उठी।
आग पर काबू पाने की नाकाम कोशिश के चलते उद्यमियों ने आग की सूचना पुलिस थाने फायरब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में नगरपरिषद की दमकल मौके पर पहुंच गई। लेकिन व्यापक आग के सामने एक दमकल को पानी कम पड़ किया। इसके तुरंत बाद नगरपरिषद की दूसरी और दो ट्रीटमेंट प्लांट की दमकलें भी मौके पर पहुंच गई। चारों दमकलों ने मिलकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की सूचना मिलने पर बालोतरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों फैक्ट्रियों के मालिक ने आगजनी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई।
बालोतरा. फैक्ट्री में आग लगने से धू-धू कर जलते अडाण कपड़ा।
आग बुझाते दमकलकर्मी अधजले पड़े कपड़े के थान।
लाखों के थान ग्रे अडाण जले
आगसे दोनों फैक्ट्रियों में लाखों रुपए के थान ग्रे अडाण जलकर खाक हो गए। महेंद्रा कॉटन मिल्स के मालिक हरीश माहेश्वरी ने स्थानीय थाने में पेश की रिपोर्ट में बताया कि आग से उनके करीब 700 से 800 के बीच कपड़े के थान ग्रे अडाण जले हैं। करीब 12 से 15 लाख रुपए के बीच माल का नुकसान हुआ है। वहीं पड़ौस की फैक्ट्री हिंगलाज फैब्रिक्स के मालिक देवराज बुरड़ ने बताया कि आग से उनके पेडिंग वर्क पर रखे करीब 100 थान और ग्रे अडाण जला है। आग से उन्हें करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
आगमें हवा ने किया घी का काम
बुधवारसवेरे हवा की लपटों ने आग में घी डालने वाला काम किया। हवा की वजह से ही एक फैक्ट्री में आग की चिंगारी दूसरी फैक्ट्री तक पहुंची। जिससे दूसरी फैक्ट्री भी आग की चपेट में गई। हवा की लपटों के चलते आस पड़ौस की फैक्ट्रियों के उद्यमियों की सांसें भी आग पर काबू नहीं पाने तक अटकी रही।
दोघंटे मशक्कत के बाद पाया काबू
आगइतनी भीषण हो गई कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। नगरपरिषद ट्रीटमेंट प्लांट की चार दमकलों को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। नगरपरिषद फायरब्रिगेड के ड्राइवर रघुवीरसिंह, उगमराम फायरमैन राजेश, अरविंद, माधुराम मुखराम ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की।
क्षेत्रमें मची अफरा-तफरा
एकके बाद एक आग की चपेट में आई दोनों फैक्ट्रियों में आग से औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। उद्यमियों की सांसे अटक गई कि कहीं आग उनकी फैक्ट्री तक नहीं पहुंच जाए। दो घंटे तक उद्यमी श्रमिक इधर-उधर दौड़ते नजर आए। जब पर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया तो उद्यमियों ने राहत की सांस ली।
थोबमें आग से झोंपा जला
थोब.निकटवर्ती बागावास ग्राम पंचायत की धुंडाली ढाणी में स्थित एक रहवासीय झोंपा आग से जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार भोमाराम पुत्र शिवाराम भील के रहवासीय झौंपे में अचानक आग लग गई। आग से पूरा झौंपा जलकर खाक हो गया। झौंपे में रखा घरेलू सामान अनाज आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलने पर हल्का पटवारी श्यामलाल पूनिया मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट तैयार की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रेमकरण करणोत, वालाराम, सरपंच देवाराम सहित ग्रामीण मौजूद थे।