जानियाना सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज
बालोतरा | पचपदराथाने में बुधवार को जानियाना ग्राम पंचायत की नव निर्वाचित सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार लक्ष्मी प|ी ओमप्रकाश भील निवासी घड़ोई नाड़ी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि बबरी प|ी लूणाराम भील निवासी घड़ोईनाड़ी हाल जानियाना सरपंच ने सरपंच चुनाव के दौरान नामांकन दाखिले में फर्जी मार्कशीट पेश कर निर्वाचन आयोग को गुमराह किया है। छलकपट तरीके से किए गए इस कृत्य के चलते सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।