राशन कार्ड पर मिलेगा अब 4 लीटर केरोसिन
बालोतरा | जिनपरिवारों के पास गैस कनेक्शन नहीं है और जो राशन कार्ड के जरिए हर महीने केरोसिन प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें अब 3 के बजाय 4 लीटर केरोसिन दिया जाएगा। केरोसिन की प्रति लीटर दर में 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। अब नई दर से 17.50 पैसे प्रति लीटर दिया जाएगा। यह व्यवस्था 16 फरवरी से लागू होगी।