बालोतरा सिवाना प्रधान ने संभाले पदभार
बालोतरा/सिवाना |बालोतरा पंचायत समिति में नवनिर्वाचित प्रधान ओमाराम भील सिवाना पंचायत समिति में प्रधान गरिमा राजपुरोहित बुधवार को पदभार ग्रहण किए।
बालोतरा प्रधान के पदभार ग्रहण करते वक्त पूर्व विधायक मदन प्रजापत, नगरपरिषद सभापति रतन खत्री, उप सभापति राधेश्याम माली, मंगलाराम टांक, भगवतसिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। सिवाना में प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने सभी को साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महंत निर्मलदास महाराज, पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी, पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चंदनसिंह राजपुरोहित ब्लॉक अध्यक्ष मोटाराम मेघवाल सिवाना सरपंच मंजुदेवी बागरेचा, उप प्रधान रीटा छाजेड़, पादरू सरपंच भोपालसिंह राठौड़, इद्राणा सरपंच हीरसिंह राजपुरोहित, गुड़ा सरपंच रेखा मेघवाल, ईटवाया सरपंच वंशाराम मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य बुधसिंह, मुकनसिंह राजपुरोहित, प्रागाराम, चेतनराम एडवोकेट, जयप्रकाश रामदेव, पंचायत समिति सदस्य चंदनसिंह राठौड़ा मौजूद थे।