- Hindi News
- आगामी बजट में आयकर क्षेत्र में रियायतों की मांग
आगामी बजट में आयकर क्षेत्र में रियायतों की मांग
बालोतरा | बाड़मेरजिला कांग्रेस आर्थिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओम बांठिया ने भारत सरकार के वित्त मंत्री को पत्र भेजकर आगामी बजट में आयकर क्षेत्र में रियायतों के लिए मांग की। पत्र में बांठिया ने आयकर छूट सीमा 2.50 लाख से बढ़ाकर 3 लाख करने तथा कर दर भी 3 से 10 लाख तक 10 प्रतिशत, 10 से 20 लाख तक 20 प्रतिशत एवं इससे अधिक पर 30 प्रतिशत करने की मांग की। इससे आयकर में वृद्धि होगी एवं कालाधन कम बढ़ेगा नियंत्रण रहेगा। उन्होंने बताया कि धारा 80 सी के तहत छूट 2 लाख रुपए तक के निवेश पर एवं गृह ऋण ब्याज की कटौती सीमा भी बढ़ाकर 2.50 लाख रुपए करने की मांग की। ताकि मध्यम करदाता एवं विशेषकर वेतनभोगी कर्मचारी वर्ग को राहत मिल सके।