- Hindi News
- मारपीट समाज से बहिष्कृत करने का मामला दर्ज
मारपीट समाज से बहिष्कृत करने का मामला दर्ज
बालोतरा | बालोतराथाने में एक व्यक्ति ने समाज के पंचाें के खिलाफ पूरे परिवार को समाज से बहिष्कृत करने मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार राणाराम पुत्र गणेशाराम मेघवाल निवासी टापरा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि पूराराम पुत्र रेधाराम मेघवाल निवासी टापरा वगैरह 16 जनों ने उस पर समाज के लिए 5 लाख रुपए की मांग। रुपए नहीं देने पर उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया। वहीं इन्हीं पंचों ने उसकी पुत्री का रास्ता रोककर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।