दिल्ली में आप की जीत पर जताई खुशी
बालोतरा | दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत होने पर पचपदरा विधानसभा के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। पचपदरा विधानसभा आम आदमी पार्टी के प्रचार मंत्री पीराराम बारुपाल कोषाध्यक्ष लालाराम प्रजापत ने बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चुनाव होने से आप पार्टी को बहुमत मिला है, जो कि सराहनीय है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी जाहिर की।
टैक्सीयूनियन ने जताई खुशी
बालोतरा| दिल्लीमें हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूर्ण सहयोग मिलने पर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों सदस्यों ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों सदस्यों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी जताई।