पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल के पीछे पसरी गंदगी को हटाने की मांग

स्कूल के पीछे पसरी गंदगी को हटाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा | शहरके नेहरू कॉलोनी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल नंबर 5 के पीछे जमा गंदगी को हटाने की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने नगरपरिषद के आयुक्त को पत्र भेजा। पत्र में मोहल्लेवासी रतनलाल जीनगर, गोपाल, भवानी, राजू, भंवरलाल, रणछोड़, राणाराम, ओमप्रकाश मोहन आदि ने बताया कि स्कूल से निकलने वाला गंदा पानी इकट्ठा होने से गंदगी और कीचड़ की स्थिति बन रही है। इससे मोहल्लेवासियों को तकलीफें उठानी पड़ रही है। वहीं बदबू के कारण यहां पर रहना तक दूभर हो रहा है। इस गंदगी से जानलेवा बीमारियां फैलाने वाले मच्छर भी पैदा हो रहे हैं।