पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलाज में देरी हुई तो कंपाउंडर पर निकाला चाकू, पुलिस ने आरोपी को तो पकड़ा और ही काेई कार्रवाई की

इलाज में देरी हुई तो कंपाउंडर पर निकाला चाकू, पुलिस ने आरोपी को तो पकड़ा और ही काेई कार्रवाई की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा। बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद इलाज के लिए राजकीय नाहटा अस्पताल ले पहुंचे परिजनों ने इलाज में थोड़ी देरी होने पर अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। मामले ने तब तूल पकड़ा जब परिजनों में से एक व्यक्ति ने आउटडोर के काउंटर पर बैठे दो कंपाउंडरों पर चाकू निकाल दिया।
इसके बाद उपद्रवी व्यक्ति ने काउंटर के भीतर रखी एक अलमारी को भी नीचे पटक दिया और कंपाउंडरों के साथ मारपीट को उतारू हो गया। भीड़ में खड़े लोगों ने बीच-बचाव किया। इस बीच बालोतरा ट्रैफिक पुलिस भी वहां पहुंच गई, लेकिन उस व्यक्ति ने कंपाउंडरों को गाली-गलौच देने में कोई कसर नहीं रखी और पुलिस उपद्रवी व्यक्ति को पकड़ने के बजाय मूक दर्शक बनी रही।
इसके बाद बालोतरा थाने से एक एएसआई के साथ जाब्ता भी वहां पहुंच गया, लेकिन उन्होंने भी उस व्यक्ति को नहीं पकड़ा और समझाबुझा कर वहां से रवाना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो व्यक्ति थे, जो शराब के नशे में धुत थे।

मूकदर्शक बनी पुलिस, उपद्रवी को भी छोड़ दिया : उपद्रवीव्यक्ति ने काउंटर पर बैठे कंपाउंडरों को गालियां देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पुलिस उपद्रवी को पकड़ने के बजाय वहां खड़ी देखती रही। इसके चलते लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। थाने से एएसआई के साथ अतिरिक्त जाब्ता पहुंचने पर मामला शांत हो पाया, लेकिन पुलिस ने उपद्रवी को पकड़ने के बजाय छोड़ दिया।

चौकी की मांग, गार्ड की कमी : सरकारी अस्पताल में कई बार ऐसे हंगामे हो चुके हैं। पुलिस के अस्पताल पहुंचने के समय के दरम्यान अनहोनी की संभावना रहती है। शहरवासियों की भी पिछले लंबे समय से अस्पताल में एक पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग चल रही है। सुरक्षा गार्ड की कमी भी अस्पताल में बहुत ज्यादा महसूस की जा रही है।

चाकू निकाला मारपीट की

साथी कंपाउंडर पर चाकू निकाला और मेरे साथ मारपीट की। आरकेढाका, कंपाउडर, नाहटा अस्पताल।

पुलिस में दी रिपोर्ट

घटनाक्रम को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। उपद्रवी ने चाकू निकालने के साथ मारपीट की और सरकारी संपति के साथ तोड़फोड़ भी की। डॉ.बलराजसिंह पंवार, पीएमओ, राजकीय नाहटा अस्पताल बालोतरा।
बालोतरा. भीड़ काे नियंत्रित करतीं पुलिस और हंगामा करते वक्त गिराई अलमारी।