पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमारी जीवन शैली अनुशासित बनें : विजयप्रभा

हमारी जीवन शैली अनुशासित बनें : विजयप्रभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अणुव्रतसमिति बालोतरा के तत्वावधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का चौथा दिन अनुशासन दिवस के रूप में सोमवार को स्थानीय डीआरजे गर्ल्स कॉलेज में मनाया गया।

कार्यक्रम में साध्वी विजयप्रभा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी जीवन शैली अनुशासित बने, इसके लिए हमें क्रोध नहीं करना चाहिए और ईर्ष्या, घृणा जैसी प्रवृत्तियों से दूर रहना चाहिए। मन को हमेशा शांत रखना चाहिए। जीवन में अच्छी आदतों का वरण करना चाहिए। जिससे जीवन में अनुशासन का भाव हमेशा बना रहे। साध्वी जयंत प्रभा ने कन्याओं को प्रेक्षाध्यान एवं मंत्र के प्रयोग करवाते हुए प्रेक्षाध्यान को हमेशा अपने जीवन में निरंतर करने की प्रेरणा दी। अणुव्रत महासमिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ओम बांठिया ने कन्याओं को अनुशासन की प्रेरणा देते हुए अणुव्रत नियमों के बारे में विस्तार से बताया। कॉलेज प्राचार्या सतीश शर्मा ने साध्वी का स्वागत करते हुए समिति का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कमलादेवी ओस्तवाल, मोहनलालजी बाफना सहित महिला मंडल की सदस्याएं शरीक हुईं। कार्यक्रम का संचालन सचिव जवेरीलाल सालेचा ने किया। समिति की ओर से कॉलेज परिवार को अणुव्रत आचार संहिता का फोल्डर भेंट किया गया।

जसोल. अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण की ओर से उद्घोषित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का चौथा दिन सोमवार को स्थानीय एसएन वोहरा स्कूल में अनुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। अणुव्रत मंत्री सफरू खान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य तुलसी के उद्बोधन निज पर शासन, फिर अनुशासन और संयम ही जीवन आदि नारों के साथ हुई। स्कूल के छात्रों की ओर से संयम मय जीवन हो, गीतिका का संगान किया गया। मोहनलाल खंडेलवाल, प्राचार्य मानाराम जोगसन, लघु उद्याेग मंडल अध्यक्ष डूंगरचंद सालेचा, व्यसन मुक्त प्रभारी भूपतराज कोठारी ने तुलसी जन्म शताब्दी वर्ष में ज्यादा से ज्यादा अणुव्रती बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

शिक्षक चंदनसिंह चांदेसरा ने स्वागत भाषण के साथ स्कूल की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। रामस्नेही संत श्यामसुंदर महाराज ने गीता ज्ञान के बारे में विस्तार से बताते हुए जीवन में अनुशासन की महत्ता पर विचार रखे। स्कूल में अणव्रत आचार-संहिता के बैनर भेंट किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री सफरूखान ने किया तथा ईश्वरसिंह ई