पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन छात्रावास में भास्कर रूबरू कार्यक्रम आज

जैन छात्रावास में भास्कर रूबरू कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा. स्मार्टवार्ड स्मार्ट सिटी के लिए दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित रूबरू कार्यक्रम की शृंखला में बुधवार को जैन छात्रावास में वार्ड नंबर 7, 8, 9, 10 11 की जनता जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से रूबरू होगी। साथ ही अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी। सवेरे 11 से 1 बजे के बीच होने वाले इस आयोजन में वार्ड पार्षद मौजूद रहेंगे। भास्कर का प्रयास है कि जनता की जरूरतों और समस्याओं को एक मंच पर सभी जिम्मेदारों के बीच लाया जाए और समाधान की दिशा में काम हो। नगरपरिषद चुनाव से पहले सभी वार्डों के मुद्दों पर जनता की राय और सुझाव लिए जा रहे हैं। वार्डों की समस्याओं के तुरंत समाधान की राह भी रूबरू में दिखाई जाएगी। स्मार्ट वार्ड स्मार्ट सिटी के लिए जनता खुद अपना घोषणा पत्र बना रही है, जिसे वर्तमान पार्षद, शहर सरकार से जुड़े सभी जनप्रतिनिधि और अफसर गंभीरता से ले रहे हैं। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए भवदीप चारण मो. 9672911639 पर संपर्क कर सकते हैं।

वार्ड नं. 7, 8, 9, 10 11

नगरपरिषद चुनाव 2014 के मद्देनजर दैनिक भास्कर ने स्मार्ट सिटी-स्मार्ट वार्ड के लिए रूबरू कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें जनता साझा करेगी जनप्रतिनिधि और अफसरों से विचार। इसमें लोग अपने वार्ड को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट आइडिया देंगे।