पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल शारीरिक क्षमता की मजबूती के लिए सर्वश्रेष्ठ : कौर

खेल शारीरिक क्षमता की मजबूती के लिए सर्वश्रेष्ठ : कौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निदेशालयमाध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के तत्वावधान में स्थानीय जैसमल भीमराज गोलेच्छा स्कूल में आयोजित 59 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल खेलकूद प्रतियोगिता (19 वर्ष 17 वर्ष) का समापन मंगलवार को समारोहपूर्वक हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि बाड़मेर जिला प्रमुख मदन कौर ने खेल विशेषज्ञों, दलनायकों खिलाड़ियों से परिचय कर उत्साहवर्धन किया। कौर ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ी शारीरिक क्षमता से मजबूत होते हुए अनुशासन प्रिय एवं उत्तम चरित्र से जीवन को व्यवहारिक बनाकर दूसरों के लिए प्रेरणा कायम करते हैं। इस आयोजन के लिए कौर ने आयोजक स्कूल एवं भामाशाहों की प्रशंसा की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि निरंतर प्रयास करने से सफलता प्राप्त होती हैं। खिलाड़ी संकल्प के साथ खेलकर विजेता बनते हैं। आयोजन सचिव एवं प्रधानाचार्य दयाराम पटेल ने इस प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा बीकानेर के सांवरलाल सोनगरा ने ऐसे आयोजन के लिए भामाशाहों को बधाई दी। वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) गोपालसिंह राठौड़, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) बाड़मेर के प्रतिनिधि प्रेमप्रकाश व्यास ने विचार व्यक्त कर सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों खेल आयोजन में लगे शारीरिक शिक्षकों का धन्यवाद व्यक्त किए। इस अवसर पर आदर्श वर्द्धमान माध्यमिक स्कूल की ओर से कार्यक्रम के शुभारंभ में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। साथ ही नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

अतिथियों की ओर से विजेता दलों 17 वर्ष आयु वर्ग में पहले स्थान पर रहे अजमेर, दूसरे स्थान पर रहे जोधपुर तथा 19 वर्ष आयु वर्ग में पहले स्थान पर रही जयपुर द्वितीय दूसरे स्थान पर रही जोधपुर की टीम को पुरस्कार शील्ड प्रदान किए। स्कूल के प्रवक्ता सालगराम परिहार एवं हनमंत सोनी ने बताया कि इस अवसर पर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 17 वर्ष में मोहम्मद आमिर साहिल जिला सीकर, 19 वर्ष में महेंद्रसिंह जिला जयपुर को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रधान जमनादेवी गोदारा, पुलिस उप अधीक्षक अमृतलाल जीनगर, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हुकमाराम भील, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल भाटी, मंगलाराम टाक, आशाराम दिग्गा, पंचाणाराम चौधरी, कल्याणसिंह वाघेला, डॉ. एचआर आकोदिया, गुणेशाराम बोका, हुकम